मुंबई, छोटे से लेकर बड़े शहरों में बदलती जीवनशैली और खानपान से लोगों का शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। आज के समय में हर व्यक्ति कोई न कोई बीमारी के वजन को उठा रहा है। इन्हीं में दिल की भी बीमारी है। आलम यह है कि बदली दिनचर्या से बड़ी संख्या में लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। वहीं हाल ही में चार लाख लोगों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का हाई रिस्क है। दूसरी तरफ इस अध्ययन ने इन तीनों ब्लड ग्रुप के लोगों को सावधान रहने का संकेत दे दिया है।
उल्लेखनीय है कि मानव शरीर में चार तरह के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं। इन ब्लड ग्रुप्स को ए, बी, एबी और ओ के नाम से जाना जाता है। हर व्यक्ति में ये चारों ब्लड ग्रुप अलग-अलग पाए जाते हैं। इनका निर्धारण ब्लड में एंटीजन की संख्या की मौजूदगी या गैर- मौजूदगी के आधार पर होता है। किसी भी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव या निगेटिव है, इसके बारे में ब्लड में एंटीजन की उपस्थित या उसकी अनुपस्थिति से पता चलता। इसे आरएच फैक्टर के नाम से भी जाना जाता है। सरल भाषा में समझें तो अगर किसी के ब्लड ग्रुप ए में आरएच फैक्टर मौजूद है, तो उसका ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव होगा।
कुछ वर्ष पहले शादियों और त्योहारों में बैंड बाजावालों की धूम देखने को मिलती थी। अब यही धूम कहीं खोती नजर आ रही है। क्योंकि अब शादी हो या त्योहार आयोजक अब केवल डीजेवाले को ही बुलाते हैं। डीजेवालों वजह से अब बैंड बाजावालों पर बेरोजगारी का संकट आ खड़ा हुआ है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


