मुंबई, महाराष्ट्र के जलगांव में शुक्रवार को एविएशन एकेडमी एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह हादसा वर्दी शिवारा के पास चोपड़ा तालुका के जंगलों में शाम 4.30 बजे हुआ। इसमें फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत हो गई है, वहीं एक महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पायलट का नाम अंशिका गुर्जर है।
एयक्राफ्ट क्रैश होने के बाद स्थानीय आदिवासी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ही घायल ट्रेनी महिला पायलट को एयरक्राफ्ट के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दम तोड़ चुके फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के शव को भी एयरक्राफ्ट से निकाला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा जिस जगह हुआ, वहां सतपुड़ा रेंज के जंगल हैं। यह इलाका राम तलाव नाम से जाना जाता है। जंगल के बीच एयरक्राफ्ट के मलबे को हटाने में परेशानी हो रही है। फिलहाल एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह पता नहीं चल सकी है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र की प्राइवेट NMIMS एविएशन अकादमी का है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।





Users Today : 8
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 595
Users This Month : 288
Users This Year : 11309
Total Users : 72516
Views Today : 10
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 726
Views This Month : 363
Views This Year : 12996
Total views : 109019
Who's Online : 0


