मुंबई. एक कंपनी ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उसके एक्स एम्प्लाई ने उनका सेंसेटिव डाटा चुरा लिया है और अब 48.52 लाख रुपए की जबरन वसूली के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूरा डाटा ईडी को दे देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का नाम रबरवाला हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है, जो एक कंन्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी की तरफ से मंगलवार को अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी की पहचान अंकित गोयल के रूप में हुई है। उसने कंपनी के अधिकारियों को भेजे मैसेज में कहा कि कंपनी में नौकरी के दौरान उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था, जिसकी वजह से वह पैसों की मांग कर रहा है। कंपनी के एचआर की शिकायत के बाद अब अंकित गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
कंपनी ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने जुलाई 2019 में कंपनी में काम किया और अक्टूबर 2020 में बिना बाहर निकलने की औपचारिकताएं पूरी किए काम छोड़ चला गया।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने कंपनी को यह कहते हुए मैसेज भेजा है कि उसके पास कंपनी का सेंसेटिव डाटा है। अगर कंपनी ने उसका फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट नहीं किया और रिलीविंग लेटर नहीं दिया तो वो पूरा डाटा दूसरी एजेंसियों को शेयर कर देगा।
आरोपी अंकित गोयल ने मैसेज में दावा किया कि उनके पास मौजूद डाटा से साबित हो सकता है कि कंपनी ने 20 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी की। हालांकि, कंपनी ने दावा किया है कि आरोपी को रिलीविंग लेटर दिया जा चुका है। इसके बाद भी उसने मानसिक उत्पीड़न के लिए दो बिटकॉइन में 48.52 लाख रुपए की मांग की है। पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर कमर्चारी द्वारा चोरी, जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर लिया है।





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


