Home Crime पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज

146
0

मुंबई: महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह एक और मामले में घिर गए हैं। पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहे परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रंगदारी का एक केस दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह पर एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने का आरोप है। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अनुमति दी है।

समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता व्यवसायी है। एफआईआर में कुल 8 लोगों के नाम हैं, जिनमें 6 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।