Home Crime पुलिस के बाद ४ एक्साइज अधिकारी नपे

पुलिस के बाद ४ एक्साइज अधिकारी नपे

193
0

ठाणे, कोरोना प्रतिबंधक नियमों की धज्जियां उड़ानेवालों पर सरकार सख्त एक्शन के मूड में है। शहर के कई ऑर्केस्ट्रा बीयर बारों के रातभर चलने की खबरें आई थीं। एक स्टिंग द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद ४ पुलिस अधिकारियों पर निलंबन व तबादले की कार्रवाई हो गई, पर मामला अभी खत्म नहीं हुआ था। इस ‘छमाछम’ पार्ट-२ की कार्रवाई के तहत अब एक्साइज अधिकारियों पर गाज गिरी है। एक्साइज विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने दो अधिकारियों तथा दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने अन्य कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना प्रतिबंधक नियम लागू हैं। इसके बावजूद वर्तक नगर तथा नौपाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत गत १९ जुलाई की रात चार ऑर्केस्ट्रा बार में छुपे तौर पर रात भर ‘छमाछम’ का खुलासा हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के आयुक्त कांति लाल उपाम ने कार्य क्षेत्रीय अधिकारी दुय्यम निरीक्षक प्रदीपकुमार हरिश्चंद्र सरजिने, दुय्यम निरीक्षक बजरंग रामचंद्र पाटील, सिपाही ज्योतिबा पाटील तथा सुरेंद्र म्हस्के को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न कर पाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विभाग का नियंत्रण कक्ष सभी नागरिकों के लिए २४ घंटे खुला है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल प्रâी क्रमांक १८००८३३३३३३ या व्हॉट्सऐप क्रमांक ८४२२००११३३ पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायतकर्ता के नाम गुप्त रखे जाएंगे। यह जानकारी राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के आयुक्त कांतीलाल उमाप ने दी है।