मुंबई, कोरोना से संबंधित एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक डॉक्टर तीसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गई है. चिंताजनक बात ये है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी वह कोविड से संक्रमित हो गई है. मुलुंड इलाके की रहने वाली डॉक्टर सृष्टि हलारी पिछले साल जून 2020 से लेकर अबतक तीसरी बार संक्रमित हुई हैं. वह इस साल वैक्सीन भी ले चुकी हैं. डॉक्टर का पूरा परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया जबकि उन्होंने भी वैक्सीन ले ली है.
डॉ. सृष्टि हलारी के तीन बार कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद अब उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इकट्ठा किया गया है. डॉक्टर्स के मुताबिक, तीसरी बार संक्रमण के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें कोरोना के वेरिएंट से लेकर इम्यूनिटी लेवल या गलत जांच रिपोर्ट भी बड़ी वजह हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लेने के बावजूद कई लोगों में कोरोना संक्रमण देखा गया है. लेकिन ऐसे मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं.
डॉ. सृष्टि हलारी ने बताया, “पहली बार जब मैं कोरोना संक्रमित हुई तो इसलिए क्योंकि एक सहकर्मी संक्रमित पाया गया था. फिर मैंने अपनी पोस्टिंग पूरी की और पीजी एडमिशन एग्जाम से पहले ब्रेक लेने का फैसला किया और घर पर ही रही. जुलाई में मेरा पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था.” वहीं, सृष्टि का इलाज कर रहे डॉ. मेहुल ठक्कर ने बताया, “ऐसा संभव है कि मई में हुआ दूसरा संक्रमण जुलाई में फिर से एक्टिवेट हो गया हो. या फिर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई हो.”





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


