मुंबई, कोरोना की दूसरी लहर के कारण बीते अप्रैल में देशभर के सिनेमाघरों पर ताला लग गया था। लेकिन अब कोरोना का कहर कम होने के बाद तमाम राज्य सरकारों ने सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत तमाम हिंदी भाषी प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्मों को सबसे ज्यादा कमाई देनेवाले महाराष्ट्र में भी सरकार ने २५ जिलों में ५० फीसदी कैपेसिटी से सिनेमा घर खोलने की इजाजत देने के संकेत मिले हैं। हालांकि इसके लिए गाइडलाइन बाद में जारी की जाएंगी। अब एक अंतराल के बाद बॉक्स ऑफिस के खुलते ही दो बड़ी फिल्मों की महाभिड़ंत की खबर आ गई है।
बता दें कि महाराष्ट्र में सिनेमा खुलने की खबर मिलते ही अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट १९ अगस्त घोषित कर दी है। दिलचस्प है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ‘एफ९’ यानी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस ९’ से होनेवाला है! फिल्म ट्रेड के जानकारों के मुताबिक, कोरोना के आने से पहले देशभर में करीब १० हजार स्क्रीन थीं। इनमें से करीब २ हजार स्क्रीन कोविड के कहर के चलते बंद हो गई हैं। बाकी बची ८ हजार स्क्रीन में से करीब आधी यानी कि ४ हजार स्क्रीन इस हफ्ते देशभर में खुल चुकी हैं। जबकि बाकी बची स्क्रीन पर अगस्त महीने में हिंदी, साउथ और हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की रिलीज के साथ खुलने की संभावना है। इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘मॉर्टल कॉम्बैट’ से हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज का सिलसिला अगले हफ्ते यानी कि ५ अगस्त को ‘द स्यूसाइड स्कवैड’, उसके अगले हफ्ते यानी कि १३ अगस्त को ‘द कंज्यूरिंग’, ‘द डेविल मेड मी डू इट’ और उसके अगले हफ्ते यानी कि १९ अगस्त को सुपरहिट हॉलिवुड प्रâेंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस ९’ की रिलीज के साथ जारी रहेगा। यानी कि इस बार बड़ा क्लैश ‘बेल बॉटम’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस ९’ के बीच १५ अगस्त पर नहीं, बल्कि उसके बाद १९ अगस्त को होगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


