मुंबई, गुजरात के द्वारका में ३५० करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले का कनेक्शन महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके से जुड़ गया है। गुजरात पुलिस ने सबसे पहले जिस सज्जाद घोसी को ८८.२५ करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया, उसी की निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए २ और लोगों को गिरफ्तार किया गया और सैकड़ों करोड़ की ड्रग्स बरामद की। तीनों के पास से कुल मिलाकर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए की ड्रग्स मिली है।
जानकारी के अनुसार, सज्जाद ७ नवंबर को ठाणे शहर से खंभालिया गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में ९ नवंवर तक रुका था। वहां से ड्रग्स की खेप लेकर जब वो गुजरात से मुंबई स्थित ठाणे के लिए रवाना होनेवाला था, तभी उसे आराधना धाम हाइवे के पास से गिरफ्तार किया गया। सज्जाद ड्रग्स की खेप मुंबई लाकर किसे डिलिवर करनेवाला था इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि सज्जाद का पुराना क्रिमिनल इतिहास रहा है। गुजरात ड्रग्स में पकड़ा गया पहला मुख्य आरोपी सज्जाद घोसी, ठाणे शहर के मुंब्रा-कौसा स्थित श्रीलंका इलाके का रहनेवाला है। पेशे से सज्जाद कभी एक सब्जी विक्रेता हुआ करता था। सज्जाद घोसी को वर्ष २००८-०९ में कुंडलिक पाटील हत्याकांड में मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह जेल में था और अभी कोविड काल में पैरोल पर एक वर्ष से बाहर था। जेल में रहते हुए ही उसने ड्रग्स सिंडिकेट में एंट्री की थी। गुजरात में सज्जाद की गिरफ्तारी के बाद मुंब्रा पुलिस ने सज्जाद की बीवी और भाई को पुलिस थाने में तलब किया और घंटों उनसे पूछताछ की।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


