मुंबई:-मनोज दुबे
मुंबई के घाटकोपर इलाके में हाथी के दांत की तस्करी करने कुछ लोग आने वाले है इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर को मिली थी।जानकारी मिलते ही आगरकर ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई और घाटकोपर(प) में जाल बिछाकर दो आरोपियों को धर दबोचा।जिनके नाम मो.फ़िरोज़ हाफ़िज़ शेख और दीपक कुमार प्रभुदयाल वैष्णव बताया जा रहा है।
इन आरोपियों की जब तलाशी ली गयी तो इनके पास से एक बैग बरामद किया गया जिसमें हाथी के दांत पाए गए जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
फिलहाल घाटकोपर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि हाथी के दांत कहाँ से लाये गए और इसे किसे बेचा जाने वाला था और इससे पहले इन लोगो ने और कितने लोगो को हाथी के दांत की तस्करी की है या नही?
उपरोक्त कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त(पूर्व प्रादेशिक विभाग) संजय दराडे,पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम, सहायक पुलिस आयुक्त आनंद नेरलेकर,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक महेश शेलार,पुलिस शिपाई अजय गवहाने,कोयंदे, कागिलगर,भोकरे, कंक इत्यादि पथक ने की।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


