ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक 32 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर दोस्त और प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का आरोप है. नारपोली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मालोजी शिंदे के मुताबिक, बीते 1 अगस्त को 38 साल के शख्स का शव भिंडवी कस्बे के मनकोली नाका इलाके में एक कैब से बरामद हुआ था.
बता दें कि इस मामले में ठाणे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पहले एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करता था. कोविड-19 की वजह से लगे लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी. जिसके बाद उसने कैब चलाना शुरू कर दिया था.
ठाणे पुलिस के अनुसार, पीड़ित और उसकी पत्नी दोनों का शादी के बाद भी अफेयर चल रहा था. आरोपी महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती थी. वह अपने पति के अफेयर के खिलाफ थी. इसके बाद महिला ने अपने दोस्त और प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया. तीनों ने इस काम के लिए दो पेशेवर अपराधियों से संपर्क किया. जिसके लिए महिला ने अपने गहने 1 लाख रुपये में बेच दिए.





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


