Home Maharashtra मुंबई से बाइक से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में...

मुंबई से बाइक से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

108
0

मुंबई : मुंबई से बाइक चलाकर अपने घर आ रहे भोरे थाना के लामीचौर के एक युवक की यूपी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उसका एक साथी घायल हो गया मृतक की पहचान लामीचौर गांव के मुकेश गुप्ता (23 वर्ष) के रूप में की गई है. जबकि घायल युवक उसी गांव का मनोज गुप्ता है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है यह हादसा यूपी के आजमगढ़ रोड पर गुप्ता पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में बाइक टकरा जाने के कारण हुआ पुलिस ने पहले दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया साथ ही दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि भोरे थाना के लामीचौर गांव निवासी सुरेन्द्र गुप्ता का मुंबई में कारोबार है।छठ पूजा को लेकर ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर मुंबई से बाइक से मुकेश गुप्ता व मनोज गुप्ता एक साथ घर के लिए निकले।