मुंबई : राज्य में ठगी की वारदात को अंजाम देनेवाले हाई-प्रोफाइल ठग को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शातिर ठग सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को टारगेट करता था। ठगी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी यादगार होटल में आराम फरमाता था। हालांकि इसकी भनक मुंबई क्राइम ब्रांच को लग गई और उसे धर-दबोचा।
जोन-१२ क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास भोसले ने बताया कि शातिर आरोपी सातारा जिले का निवासी है। शातिर आरोपी ओला उबर और ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर का काम करनेवाले लोगों से पहले दोस्ती करता था। इसके बाद उन्हें राज्य के महावितरण कंपनी, ओएनजीसी, राज्य उत्पादक शुल्क जैसी कंपनी में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देता था। साथ ही पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, आईकार्ड दिखता था। जब लोग इसके जाल में फंस जाते तो उनसे लाखों रुपए लेकर फरार हो जाता था, जिसकी जांच मुंबई पुलिस सहित क्राइम ब्रांच कर रही थी।
मुखबिरों का जाल
पुलिस के मुताबिक ३७ वर्षीय आरोपी की तलाश में शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की जांच पुलिस कर रही थी। इसके अलावा राज्य के मुखबिरों का एक जाल बिछाया गया था। मुखबिरों को आरोपी की फोटो सर्कुलेट की गई थी। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को मुखबिरों ने बताया कि आरोपी एक घटना को अंजाम देकर ग्रांट रोड के ‘यादगार’ होटल में आराम फरमा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापामारी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से अपॉइंटमेट लेटर, आईकार्ड, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र सहित अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।





Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 1


