Home Crime बाढ़ प्रभावितों की मदद करेंगे सलमान खान

बाढ़ प्रभावितों की मदद करेंगे सलमान खान

231
0

मुंबई: बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद के बाद अब सलमान खान महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ‘दबंग’ स्टार ने कथित तौर पर चिपलून, महाड और महाबलेश्वर के पास के गांवों के लिए पांच टेम्पो भेजे हैं।
केंद्र और राज्य सरकार ने इस तूफान से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां की थी.
राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मदद में जाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। युवा सेना के नेता राहुल एन कनाल ने न्यूज पोर्टल को बताया कि सलमान ने 500 राशन किट भेजे हैं। प्रत्येक किट में पांच किलो चावल और गेहूं, दो किलो दाल, एक लीटर तेल, एक किलो चाय पाउडर और दो किलो मिश्रित मसाले हैं।
नेता राहुल एन कनाल ने कहा कि सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 50,000 बोतल मिनरल वाटर, 5,000 सैनिटरी नैपकिन और 50,000 बिस्किट के पैकेट भी भेजे हैं। इसके अलावा उन्होंने बर्तन और कुछ खाने के लिए तैयार भोजन भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा राहुल ने कहा कि सलमान ने उन्हें स्थानीय लोगों से उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछने के लिए कहा है। ताकि अगली बार जब सहायता सामग्री भेजी जाए तो उसमें कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भेजे जाएंगे।