नवी मुंबई : नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) से वाणिज्यिक उड़ान संचालन की औपचारिक शुरुआत हो गई। यह भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। हवाई अड्डे के शुरू होने से मुंबई महानगर क्षेत्र की हवाई यात्रा क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। सुबह 8 बजे पहली वाणिज्यिक उड़ान ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। यह उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की थी, जिसका फ्लाइट नंबर 6ई460 है, जो बेंगलुरु से नवी मुंबई पहुंची। इस मौके को खास बनाने के लिए विमान को पारंपरिक ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ दिया गया, जो किसी नए हवाई अड्डे पर पहली व्यावसायिक उड़ान के स्वागत की एक समय-सम्मानित विमानन परंपरा है।
अपने परिचालन के पहले ही दिन इस एयरपोर्ट ने 9 घरेलू शहरों को जोड़ने वाली 48 फ्लाइट्स का संचालन किया और 4,000 से अधिक यात्रियों को सेवाएं प्रदान कीं। पहले दिन सुबह के समय यातायात चरम पर था। इससे यह साफ है कि यहां से यात्रा करने की मांग पहले ही दिन से मजबूत है। अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि यह नया एयरपोर्ट मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) के लिए एक मजबूत और लचीला मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम बनाने में मदद करेगा, जिससे यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और भविष्य में हवाई यात्रा की वृद्धि को सहारा मिलेगा। लॉन्च की पूर्व संध्या पर एयरपोर्ट पर 1,500 सिंक्रनाइज्ड ड्रोन के साथ एक भव्य ड्रोन शो भी किया गया।
मुंबई के हवाई क्षेत्र और देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने व्यक्तिगत रूप से पहले यात्रियों का स्वागत किया और इसे मुंबई और देश के लिए गर्व का दिन बताया। उन्होंने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को सलाम किया। साथ ही उन कामगारों की भी तारीफ की, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस एयरपोर्ट को बनाया। उन्होंने देश को अन्न देने वाले किसानों और समाज को प्रेरणा देने वाले दिव्यांगों को भी सलाम किया।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


