Home Crime घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन

घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन

27
0

मुंबई, केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आए दिन महंगाई की मार गरीब जनता पर पड़ रही है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई ५० रुपए की बढ़ोतरी के खिलाफ शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई ने केंद्र सरकार के इस पैâसले की आलोचना करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीष साहनी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने घरेलू गैस सिलिंडर कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कीमतों में राहत दो, ब़ढ़ोतरी नहीं चलेगी, बढ़ी हुई कीमतें वापस लो’ लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन किया। साहनी ने कहा कि पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में १६८ से १७० रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बेलगाम महंगाई, qमंदी और बढ़ती बेरोजगारी के दौर में जनता केंद्र सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी, मगर लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता का भरोसा टूट गया है। साहनी ने कहा कि भाजपा राज में रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीबों पर कुठाराघात किया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन जारी किए थे जिन्हें सरेंडर’ करने का वक्त आ गया है। इस मौके पर मीनाक्षी छिब्बर, विकास बख्शी, राज सिंह, प्रवीण गुप्ता , राजेश हांडा, शशिपाल, योगराज समेत सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित थे।