मुंबई : कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन का काम पूरा करने के लिए 30 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 20/21 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 18 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में 27 और 28 दिसंबर को 531 लोकल सेवाएं कैंसल रहेंगी। रद्दीकरण 26 की रात से ही शुरू हो गया है। शनिवार को 296 और रविवार को 235 लोकल रद्द रहेंगी। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव आएगा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोकल ट्रेनों के रद्द रहने से और जरूरत पड़ने पर बेस्ट अपनी बस सेवाएं बढ़ाएगा। वेस्टर्न रेलवे ने इस संबंध में बेस्ट को पत्र लिखा था।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार बोरीवली में अप ऐंड डाउन स्लो लाइनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कमीशनिंग कार्य के लिए 27 एवं 28 दिसंबर को एक मेजर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 28 दिसंबर की मध्यरात्रि तक कांदिवली और दहिसर के बीच डाउन फास्ट लाइन पर स्पीड रिस्ट्रिक्शन भी लागू किया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी और कुछ बोरीवली-अंधेरी लोकल ट्रेनें गोरेगांव तक ही चलाई जाएंगी।
एक्स्प्रेस ट्रेनों पर भी असर
ब्लॉक के दौरान 2 अप और डाउन ट्रेनें (नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस) बोरीवली के बजाय वसई में शार्ट टर्मिनेट और ऑरिजनेट होंगी। इसके साथ ही बोरीवली-वलसाड के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन दहानु से शुरू और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर ख़त्म होगी। वहीं 28 को बोरीवली- दहानू मेमू कैंसिल रहेंगी। साथ ही 7 अप और 10 डाउन शेड्यूल रहेंगी। इसके अलावा 111 अप ट्रेन और 3 डाउन ट्रेन रेग्युलेटेड रहेंगी। साथ ही 6 ऐसी ट्रेनें हैं, जो बोरीवली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


