Home Crime हाइवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के चार लोग गिरफ्तार

हाइवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के चार लोग गिरफ्तार

147
0

मुंबई : वालीव पुलिस ने लूटपाट करने वाली गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार बाइक, 18 मोबाइल और ज्वेलरी बरामद भी की हैं। गिरफ्तार आरोपित दिहाड़ी मजदूरी करते थे। कमाई कम होने के चलते उन्होंने यह रास्ता चुना। मीरा भाईंदर-वसई विरार आयुक्तालय जोन 2 के डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाइवे और आसपास के क्षेत्र में राह चलते लोगों के मोबाइल छीनने की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। इसी के मद्देनजर हमने वालीव पुलिस की डिटेक्शन टीम को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने की बात कही।