मुंबई : मुंबई में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस सेक्स रैकेट के मामले में टॉप की मॉडल और एक्ट्रेस को पकड़ा गया है। इनमें से एक टॉप की मॉडल है और कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और दूसरी एक्ट्रेस है, जिसने टीवी सीरियलों में काम किया है। ये मॉडल और अभिनेत्री दो घंटे के दो लाख रुपए चार्ज किया करती थीं। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें जुहू के एक फाइव स्टार होटल से पकड़ा है। इन मॉडल और अभिनेत्री को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया है, बल्कि इन्हें सेक्स रैकेट के चंगुल से रेस्क्यू करने की बात कही है। अभिनेत्री और मॉडल की बजाए रैकेट चलाने वाली महिला दलाल को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में ईशा खान ने बताया कि वे इस सेक्स रैकेट को पिछले कई सालों से चला रही है। वह दो घंटे का दो लाख रुपए चार्ज किया करती थी। इसमें 50 हजार रुपए वह अपना कमीशन रखा करती थी और बाकी के डेढ़ लाख रुपए संबंधित मॉडल और ऐक्ट्रेस को दे दिया करती थी।
पूछताछ में मॉ़डल और अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद दी, काम नहीं मिल रहा था। इसलिए वे सेक्स रैकेट से जुड़ गईं. यह रैकेट कुछ इस तरह से चला करता था, जिसमें ईशा खान ग्राहकों से संपर्क किया करती थी. वह ग्राहकों से मॉडल,अभिनेत्रियों और कॉल गर्ल्स के प्रोफाइल और फोटोग्राफ्स शेयर करती थी. ग्राहक जिसे पसंद कर लेते थे उनके साथ रेट, डेट और टाइम फिक्स कर लिया जाता था. फिर जुहू जैसे पॉश इलाकों में स्थित होटलों में कमरे बुक करवा दिए जाते थे. मॉडल को उस कमरे में भेज दिया जाता था. दो घंटे के लिए दो लाख रुपए वसूल किए जाते थे।





Users Today : 54
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 344
Users This Year : 9294
Total Users : 70501
Views Today : 76
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 552
Views Last 30 days : 1156
Views This Month : 479
Views This Year : 10516
Total views : 106539
Who's Online : 0


