डोंबिवली,रामनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक पुलिसकर्मी की निर्लज्जता से पूरा पुलिस महकमा शर्मसार हुआ है। मामला एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की है। उक्त लड़की पुलिसवाले की ही बिल्डिंग में रहती है।
आरोपी हवलदार सतीश कारले आते-जाते समय बिल्डिंग की सीढ़ियों पर अक्सर लड़की को छेड़ा करता था। पुलिसकर्मी की इस हरकत से तंग आकर लड़की ने यह बात अपने घरवालों को बताई। घरवालों ने इस घटना की शिकायत उसी पुलिस स्टेशन में की जहां सतीश कारले काम करता था।
डोंबिवली की रामनगर पुलिस ने हवलदार कारले के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रामनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन सांडभोर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया । परिमंडल 3 के डीसीपी विवेक पानसरे ने हवलदार सतीश कारले के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


