मुंबई, सभी को रोजी-रोटी देने के लिये मशहूर मुंबई शहर में प्रतिदिन रोजगार की तलाश में आते हैं। इन्हीं लोगों में से कुछ जल्द, आसानी से और ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के लिए शार्टकट यानी कि गैरकानूनी रास्ता अपना लेते हैं। राजस्थान से मुंबई में रोजगार की तलाश में आए एक ऐसे ही 34 वर्षीय युवक को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटीनार्कोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोजगार की तलाश में मुंबई आया था लेकिन सिर्फ 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई के बावजूद कम समय में ज्यादा से ज्यादा कमाई के कारण वह मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा।
बता दें कि एएनसी घाटकोपर यूनिट के अधिकारियों को मालाड-पश्चिम के ऑर्लेम इलाके में रहनेवाले एक ड्रग्स विक्रेता के बारे में सूचना मिली थी। डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लता सुतार के नेतृत्व में एएनसी की टीम ने मालाड-पश्चिम के लिंक रोड स्थित मीठ चौकी बस स्टॉप के पास जाल बिछाया। टीम ने वहां से पंकज राजपुरोहीत (बदला हुआ नाम) को हिरासत में लिया। उसकी तलाशी में एएनसी की टीम को पौने 18 लाख रुपये की 105 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
आरोपी ने पहले खुद को इमिटेशन ज्वेलरी का कारोबारी बता कर एएनसी की टीम को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसके पास मिले सन्दिग्ध ड्रग्स की जांच में प्रतिबंधित एमडी होने की पुष्टि के बाद वह टूट गया। उसने बताया कि वह 3 साल से ड्रग्स का कारोबार कर रहा था। वह नालासोपारा से एमडी ड्रग्स लाता था और उसे मालाड व आसपास के इलाकों में बेचता था।
बताया जा रहा है कि पंकज के ग्राहक फिक्स थे। वह प्रतिदिन मीठचौकी के पास रात में 12 बजे के आसपास जाता था। यह बात मालाड, मालवणी क्षेत्र के उसके ग्राहक जानते थे। उसके ग्राहक उसी दौरान एमडी खरीदने के लिए वहां आते थे। उनमे 8 लोग पंकज के नियमित ग्राहक थे।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


