बरेली, एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाकर दूसरे के टिकट पर फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए बरेली पहुंचा आरोपित बेहद ही शातिर निकला। पुलिस सच उगलवाने के लिए आरोपित से घंटो पूछताछ करती रही लेकिन, वह महज एक ही बात पर टिका रहा। कहा कि जिस युवक का टिकट था, उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद अपने आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाकर बरेली आ गया। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। लिहाजा, बरेली में उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। मोबाइल जब्त कर आरोपित की सीडीआर खंगाली जा रही है। मुंबई पुलिस को जानकारी देने के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि दूसरे के टिकट पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए मुंबई अंधेरी ईंस्ट निवासी आरोपित असलम इस्माइल माला इंडिगो एयरलाइंस से 23 अगस्त को बरेली पहुंचा था। यहां वह धर्मस्थल के आयोजन में शामिल हुआ। इसके बाद मंगलवार को मुंबई वापसी के लिए एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारी एन नवीन कुमार ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि टिकट मुंबई अंधेरी ईस्ट के ही रहने वाले अशफाक नवाब शेख के नाम था। तबियत खराब होने के चलते अशफाक नवाब शेख नहीं आ सका।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


