मुंबई, ११ अगस्त से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुरुआती पांच दिनों में ही ११ अगस्त से १४ अगस्त तक करीब डेढ़ लाख वैक्सीन लिए हुए लोगों ने मासिक सीजन टिकट निकाला था। १५ अगस्त को इन लोगों को यात्रा की अनुमति मिल गई। यात्रा के शुरुआती दो दिनों में रजिस्ट्रेशन और सीजन टिकट लेने की रफ्तार थोड़ी बढ़ी लेकिन अब ये रफ्तार धीमी हो गई है। ११ अगस्त से २५ अगस्त तक ३,८६,५६१ वैक्सीन लिए हुए लोगों ने मासिक सीजन टिकट निकाला। १५ अगस्त से पहले मुंबई में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार करीब २६ लाख लोग लोकल ट्रेनों से यात्रा कर रहे थे। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नियमों से जाएं तो अगस्त समाप्त होने तक अभी बमुश्किल ३५ लाख यात्री होंगे। अधिकारी ने बताया कि १८ से ४४ साल वालों को मुंबई में वैक्सीन देने की शुरुआत २१ जून से हुई थी। इस श्रेणी के लोगों के ८४ दिन १५ सितंबर के आस-पास पूरे होंगे उसके आगे १४ दिन और जोड़ दिए जाए, तो अक्टूबर से भीड़ बढ़नी शुरू होगी। मुंबई की ट्रेनों में यात्रा करनेवालों में १८-४४ आयु वर्ग के लोगों की श्रेणी सबसे ज्यादा है।
११ अगस्त से मुंबई के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर उन लोगों को सर्टिफिकेट दिए जाने लगे, जिन्होंने वैक्सीन की दो डोज ली और १४ दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इन लोगों को मिले सर्टिफिकेट के बाद रेलवे ने सीजन टिकट देने शुरू कर दिए। ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों को राज्य सरकार के आदेश के बाद रेलवे मासिक सीजन टिकट दे रही है।
रजिस्ट्रेशन और टिकट निकालने में मध्य रेलवे आगे रही है। मध्य रेलवे पर १५ दिनों में २.७५ लाख लोगों ने सीजन टिकट निकाले, जबकि पश्चिम रेलवे पर १.११ लाख लोगों ने सीजन टिकट निकाले। पश्चिम रेलवे पर ९५,०३७ लोगों ने द्वितीय श्रेणी के और १६,०१८ लोगों ने प्रथम श्रेणी के सीजन टिकट निकाले। रजिस्ट्रेशन और टिकट के मामलों में डोंबिवली और बोरीवली सबसे आगे रहे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


