मुंबई, मुंबई और हरियाणा की जाने मानी महिला ज्योतिषाचार्य के साथ हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया गया। यह घटना जून वर्ष 2020 की बताई गई है। महिला ज्योतिषाचार्य की शिकायत पर मुकदमा महाराष्ट्र में दर्ज होने के बाद हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत ज्योतिषाचार्य के परिचित बिजनेस मैन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पेशे से एक टैरो कार्ड रीडर है।
पुलिस के मुताबिक घटना जून माह 2020 की है, जब महाराष्ट्र मुंबई की बांगुरनगर, गोरेगाव निवासी महिला ज्योतिषाचार्य अपने परिचित फरीदाबाद हरियाणा के बिजनेस मैन आदेश यादव और उसके दोस्त अजय यादव निवासी सेक्टर 11 डी फरीदाबाद हरियाणा के साथ हरिद्वार आई थी। यहां मायापुर क्षेत्र के एक नामी होटल में दो कमरे बुक किए गए थे। आरोप है कि रात को शराब के नशे में धुत होकर आदेश यादव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन आरोपी माफी मांगने लगा। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी का झांसा दिया और कई बार फरीदाबाद में भी दुष्कर्म किया।
महिला ज्योतिषाचार्य के माता-पिता फरीदाबाद हरियाणा में रहते हैं। महिला टैरो कार्ड रीडर है और कई नामी टीवी चैनलों में महिला के कार्यक्रम आ चुके हैं। आरोप है कि आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई और उसके फोटो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी आरोपियों ने दी। मुंबई के बांगुरनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना हरिद्वार की होने के कारण इसे हरिद्वार शहर कोतवाली में भेजा गया है। जहां पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति मुंबई में कलाकार है। टैरो कार्ड रीडर महिला हरिद्वार की एक नामी संस्था से भी जुड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आदेश यादव और अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


