मुंबई, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि ईडी का उपयोग महाविकास आघाड़ी सरकार के नेताओं को परेशानी में डालने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी के माध्यम से केंद्र सरकार सिर्फ महाविकास आघाड़ी सरकार के नेताओं को ही नहीं बल्कि देश में भाजपा विरोधी रुख अपनाने वालों को भी परेशान कर रही है। महाविकास आघाड़ी सरकार और अन्य भाजपा विरोधी नेताओं की यदि कोई कमियां और खामियां है तो ईडी उसे लेकर उन्हें निशाना बना रही है।
पाटील ने यह भी कहा कि जिन नेताओं को नोटिस मिला है वे उन पर लगे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देंगे लेकिन इसके जरिए राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सचिन वजे के मामले में फंसे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेकर एक बार फिर से साफ हुआ है कि अनिल देशमुख का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पाटील ने यह भी कहा कि अनिल परब पर तरह-तरह से दबाव लेकर उनका बयान लिया जा रहा है। यह भी गलत है।





Users Today : 25
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 368
Users Last 30 days : 857
Users This Month : 315
Users This Year : 9265
Total Users : 70472
Views Today : 32
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 508
Views Last 30 days : 1112
Views This Month : 435
Views This Year : 10472
Total views : 106495
Who's Online : 3


