मुंबई, बॉलीवुड का एक लोकप्रिय गीत है, ‘पायल की झनकार रस्ते रस्ते…’ लगता है अभिनेत्री पायल रोहतगी को यह गीत काफी पसंद है। तभी तो वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ‘झनकार’ से अपने लिए मुसीबत मोल लेती रहती हैं। इस बार पुणे में साइबर पुलिस ने नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में पायल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की एक स्थानीय नेता की शिकायत के बाद पुणे की अपराध शाखा ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा १५३, ५०० और ५०५ (२) के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार पायल ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कथित तौर पर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में एक मानहानि कारक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं पार्टी की पुणे इकाई की पदाधिकारी संगीता तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस में रोहतगी के खिलाफ शिकायत की।





Users Today : 1
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 53
Users Last 30 days : 277
Users This Month : 111
Users This Year : 2893
Total Users : 64100
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 145
Views This Year : 3460
Total views : 99483
Who's Online : 0


