वसई, मुंबई में लोकल के सामने कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसा ही एक वाकया वसई रोड रेलवे स्टेशन पर हुआ। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से महिला की जान बच गई। मोटरमैन ने भी लोकल को समय पर रोक दिया, जिससे दुर्घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह १०.०१ बजे की है। बताया गया कि महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। लोकल ट्रेन को आते देख वह अचानक रेलवे लाइन के बीच आकर खड़ी हो गई। उस वक्त वसई रेलवे स्टेशन पर पुलिस आरक्षक एकनाथ नाइक ड्यूटी पर थे। प्लेटफॉर्म नंबर ५ पर डहानू से अंधेरी की लोकल प्लेटफॉर्म पर आ रही थी। उस वक्त पुलिस कांस्टेबल अनिल गुजर और प्रवीण थोराट पुल पर गश्त कर रहे थे। एकनाथ नाइक और थोराट ने दौड़ कर उसकी जान बचाई। मौके पर पहुंचकर महिला को आरपीएफ के राजेंद्र बडगूजर, संतोष गूजर और सतपाल ने तुरंत पटरी से बाहर निकाला। पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह वसई में अकेली रहती है, जिसके बाद पुलिस ने महिला को आश्रम भेज दिया।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


