मुंबई, कोरोना संकट में जहां पूरे देश में बेरोजगारी अपने चरम पर थी, वहीं महाराष्ट्र सरकार लाखों बेरोजगारों का आधार बनी है। राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने चालू वित्त वर्ष में १.११ लाख बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया है। इतना ही नहीं, सिर्फ अगस्त २०२१ में कौशल विकास, रोजगार और उद्योजकता विभाग के मार्फत शुरू विभिन्न उपक्रमों द्वारा विभिन्न इकाइयों, कॉर्पोरेट संस्थाओं एवं उद्योग क्षेत्र में १७ हजार ३७२ युवाओं को रोजगार मिले हैं, ऐसी जानकारी कौशल विकास मंत्री नवाब मलिक ने दी।
महास्वयं वेबपोर्टल, ऑनलाइन रोजगार सम्मेलन आदि विभिन्न उपक्रमों द्वारा राज्य में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार और विभिन्न कंपनियां, कॉर्पोरेट संस्था, उद्योग क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराकर दिए गए। इस तरह की विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से वर्ष २०२० में राज्य में १ लाख ९९ हजार ४८६ उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान किया गया, जबकि चालू वर्ष में जनवरी से अगस्त तक १ लाख ११ हजार ८३ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, ऐसा मलिक ने बताया।
अगस्त २०२१ में ३९,५७४ नौकरी चाहनेवाले उम्मीदवारों ने विभाग में नए पंजीकरण या पुन: पंजीकरण कराया है। मुंबई विभाग में ९ हजार २१६, नासिक में ६ हजार १८०, पुणे में १० हजार ९८०, संभाजीनगर में ८ हजार १०९, अमरावती में २ हजार ७४० और नागपुर में २ हजार ३४९ बेरोजगार उम्मीदवारों ने पंजीकृत कराया है। कौशल विकास विभाग की विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से अगस्त में १७ हजार ३७२ उम्मीदवारों को रोजगार मिला, जिसमें सबसे अधिक बेरोजगार उम्मीदवारों की संख्या मुंबई मंडल में ६,१९०, नासिक में २,१६८, पुणे में ४,६२९, संभाजीनगर में ३,७३८, अमरावती में ४४९ और नागपुर में १९८ बेरोजगार लोगों की नौकरी मिली है, ऐसा मलिक ने बताया।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


