Home Crime हफ्ता वसूली के इरादे से दुकानदार पर जानलेवा हमला; तड़ीपार अपराधी गिरफ्तार

हफ्ता वसूली के इरादे से दुकानदार पर जानलेवा हमला; तड़ीपार अपराधी गिरफ्तार

13
0

मुंबई : शिवड़ी इलाके में हफ्ता वसूली के इरादे से एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले तड़ीपार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. शिवड़ी पुलिस ने कई दिनों की कड़ी छानबीन के बाद किशोर शिवकुमार दुबे को धर दबोचा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए शिवड़ी क्षेत्र में प्रवेश किया था और सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
एक अधिकारी ने बताया कि घटना 19 अप्रैल 2025 को रात करीब 8:15 बजे ईस्टर्न फ्री वे के नीचे, शिवड़ी रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर स्थित सिगरेट-तंबाकू स्टॉल पर हुई. 27 वर्षीय पीड़ित दीपक रामनिवास गुप्ता, स्टॉल पर बैठे थे जब तड़ीपार आरोपी किशोर दुबे वहां आया, सिगरेट मांगी और पैसा मांगने पर नाराज होकर हफ्ता वसूलने की धमकी दी.
हफ्ता देने से इनकार करने पर चाकू से हमला
जब दुकानदार ने हफ्ता देने से इनकार किया, तो आरोपी ने चाकू से सीने, पेट, पीठ और सिर पर वार करते हुए उसकी हत्या की कोशिश की. घटना के बाद घायल पीड़ित को जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां उसके बयान के आधार पर पुलिस बने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.