मुंबई : सेंट जॉर्ज अस्पताल में डॉक्टरों ने नजमुन्निसा खान नाम की एक महिला की जान बचाई। रमजान के महीने से महिला पेट फूलने की समस्या से परेशान थी। जांच में पता चला कि उसके पेट में फुटबॉल के आकार का ट्यूमर है। डॉक्टरों ने सर्जरी करके ट्यूमर निकाला। ओवेरियन ट्यूमर से जूझ रही नजमुन्निसा खान की सेंट जॉर्ज अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर जान बचा ली है।
कोलाबा की रहने वाली 52 वर्षीय नजमुन्निसा को सांस लेने में तकलीफ, पेट फूलने, यूरिन में समस्या और पैरों में सूजन की शिकायत थी। इलाज के लिए वह सेंट जॉर्ज अस्पताल पहुंचीं, तो पता चला कि पेट में गांठ है।
ट्यूमर इतना बड़ा की बाल्टी में भरकर जांच के लिए भेजा गया
गांठ का आकार इतना बड़ा था कि डॉक्टरों को संदेह था कि कहीं यह कैंसर की गांठ तो नहीं। आमतौर पर गांठ को जांच के लिए छोटे कंटेनर में भेजा जाता है, लेकिन यह गांठ इतनी बड़ी थी कि बाल्टी के साइज का कंटेनर मंगवाना पड़ा। अच्छी बात यह है कि यह नॉन कैंसर गांठ थी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


