मुंबई, मुंबई में गणेशोत्सव की हर्षाेल्लास के साथ शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही गुरुवार को डेढ़ दिन के बाप्पा की ६०,४७३ मूर्तियों को पूरी निष्ठा और जयकारों के साथ भक्तों ने विसर्जन किया। हालांकि गणेशोत्सव के दौरान होनेवाली भीड़-भाड़ की वजह से कोरोना और स्वाइन फ्लू के साथ ही अन्य मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा है। इसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए प्रभावी उपाय किए हैं। इन्हीं उपायों में से एक कोरोना महामारी का कनेक्शन काटने के लिए पंडालों में वैक्सीनेशन शुरू किया है। इतना ही नहीं, लोगों को इसका महत्व भी समझाया जा रहा है।
मुंबई में हजारों छोटे-बड़े सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल हैं। यहां स्थापित गणेश मूर्तियों के दर्शनों के लिए भक्त बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इन श्रद्धालुओं में टीकाकरण से लेकर विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम मनपा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। मनपा की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे के मुताबिक मुंबई में स्वाइन फ्लू और लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा मुंबईवासियों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए वॉर्ड स्तर पर जन जागरूकता पैदा की जा रही है। हालांकि गणेशोत्सव के समय बाप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है। इसलिए पंडालों में प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न बीमारियों को लेकर जनजागृति की जा रही है।





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


