नई मुंबई, जिस तरह ड्रीमगर्ल फिल्म में एक युवक लड़की की आवाज निकालता था, उसी तरह खुद को महिला डॉक्टर बताकर सोनार और मेडिकल स्टोर चालकों को ठगनेवाले आरोपी नई मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। नई मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी सुरेश मेंगड़े ने बताया कि दोनों आरोपियों में एक लड़कियों की आवाज निकालकर मेडिकल स्टोर चालक और सोनार को अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसाता था और बाद में उससे छुट्टे पैसे लेने के नाम पर लाखों रुपए लेकर फरार हो जाता था।
डीसीपी सुरेश मेंगड़े ने बताया कि एपीएमसी पुलिस स्टेशन में एक मामला आया जिसमें एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से छुट्टे पैसे मांगे, आरोपी ने उससे ५०० के नोट ले लिए लेकिन दो हजार का नोट नहीं दिया। यह मामला आया था, जिसके बाद हमने आरोपियों की तलाश शुरू की और सीसीटीवी वैâमरों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने इस तरह की चार घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।
आरोपी ने बताया कि सबसे पहले वो लोग किसी बड़े हॉस्पिटल के नजदीक सोने की दुकान और मेडिकल स्टोर की रेकी करते थे। उसके बाद आरोपी उसे फोन करता था और खुद को महिला डॉक्टर बताकर कहता था कि मैं बहुत बिजी हूं इसलिए दुकान पर नहीं आ सकती लेकिन मेरे घर में शादी है इसलिए आप फोन पर ही ऑर्डर ले लीजिए। इस तरह सोने का ऑर्डर देकर सोनार का विश्वास जीत लेते थे, उसके कुछ दिन बाद आरोपी उसी सोनार को फोन करके कहते थे कि हमारे पास २ हजार के नोट हैं और मुझे उसके बदले ५०० के नोट चाहिए आप हमें उपलब्ध करा दो।
आरोपी सोनार को अस्पताल के नीचे बुलाते थे, जब सोनार अस्पताल के नीचे आ जाता तो एक आरोपी उसके पास जाता और कहता कि आप मुझे पैसे दे दो और आप अंदर जाकर मैडम से मिल लो। सोनार जैसे ही अंदर जाता आरोपी पैसे लेकर भाग जाते थे। आरोपी ठीक इसी तरह मेडिकल स्टोरवालों से मेडिकल की वस्तुएं लेने के नाम पर ठगी करते थे। दो आरोपियों में से एक नालासोपारा और दूसरा भांडुप में रहता था। दोनों ही आरोपियों पर पहले से चोरी और ठगी के कई मामले चल रहे हैं।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


