Home Crime डायल ११२ हेल्पलाइन, तत्काल पुलिस मौके पर!

डायल ११२ हेल्पलाइन, तत्काल पुलिस मौके पर!

96
0

विरार, राज्य सरकार ने हाल ही में नागरिकों की विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए डायल ११२ हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस नंबर पर मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट से कई शिकायतें मिल रही हैं। डायल ११२ पर रोजाना ६५ से ७० कॉल आ रही हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच रही है। चोरी, सेंधमारी, हत्या, दुर्घटना, मारपीट, डवैâती या कोई अन्य अपराध होने पर डायल ११२ हेल्पलाइन नंबर पर मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस के कुछ ही मिनटों में मौके पर मौजूद रहने की योजना है। अगर आप ११२ पर कॉल करते हैं, तो पुलिस को कुछ ही सेकंड में पता चल जाएगा कि फोन कहां से आया है। पुलिस के १०० नंबरों पर अक्सर झूठी सूचना, फर्जी फोन कॉल आते हैं। पुलिस को टेलीफोन से मिली जानकारी की पुष्टि करने में समय लगता है। ऐसे में डायल ११२ पर कॉल करने पर पुलिस अब मौके पर फौरन पहुंचने की कोशिश कर रही है।