मुंबई, एनसीबी ने पिछले एक साल में मुंबई, नई मुंबई, ठाणे और अन्य इलाकों से १५० करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि पिछले साल सितंबर से अब तक, हमने एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज) एक्ट के तहत ११४ मामले दर्ज किए हैं और ३४ विदेशियों और कुछ बॉलीवुड हस्तियों सहित ३०० से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मुंबई और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से १०० किलो से अधिक कोकीन, ३० किलो चरस, १२ किलो हेरोइन, दो किलो कोकीन, ३५० किलो गांजा, ६० किलो इफेड्रिन और २५ किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया। उन्होंने कहा कि अब हमने व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थों का कारोबार करते पकड़े गए लोगों की संपत्तियों को कुर्क करना शुरू कर दिया है। अब तक, हमने विभिन्न नशीली दवाओं के तस्करों की १२ करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क की है और यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सामान में नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित नकदी और आभूषण शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कई बार पाया है कि ड्रग तस्कर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर संपत्ति खरीदते हैं और अगर ड्रग तस्करों के साथ उनका संबंध स्थापित होता है, तो ऐसी संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा। वानखेड़े ने यह भी कहा कि लोगों के मन में यह भ्रांति है कि ड्रग्स का कारोबार करनेवाला ही सिर्फ अपराधी होता है, जबकि उसका सेवन करनेवाला भी अपराधी होता है। जो नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, वे भी कार्रवाई के पात्र हैं और उन पर एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
एनसीबी ने बीती रात गोरेगांव में छापेमारी कर एक नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। इस नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर्स के पास से एमडी ड्रग्स बरामद किया गया, पकड़े गए ड्रग्स की कीमत ५ लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि पिछले एक साल में एनसीबी ने अब तक ३२ नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया और इनके पास अलग-अलग प्रकार के कुल ५० करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्रग्स बरामद किया।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


