मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गोरेगांव-पूर्व में स्थित फोर्स वन स्पेशल सिक्योरिटी पुलिस स्क्वाड के लिए आरक्षित पांच एकड़ जमीन पर आदिवासी पाड़ा के परिवारों का पुनर्वसन करने का निर्देश दिया है।
वर्षा के समिति कक्ष में फोर्स वन प्रशिक्षण केंद्र के संदर्भ में आयोजित की गई बैठक में वे बोल रहे थे। मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद स्थापित की गई फोर्स वन का प्रशिक्षण, कसरत और साहसी कार्यों के लिए मुंबई उपनगर में जगह दी गई है। इस जमीन पर तीन पाड़े हैं और कुछ परिवार वहां रहते हैं। इसमें आदिवासी और गैर आदिवासी परिवार भी हैं। इसके आदिवासी परिवारों को म्हाडा के माध्यम से फोर्स वन की आरक्षित ५ एकड़ जमीन में घर बना कर दिए जाएंगे तो शेष गैर आदिवासी परिवारों को उनके दस्तावेजों की जांच करके परियोजनाग्रस्तों की निवास व्यवस्था के अंतर्गत घर दिए जाएंगे।
२५ साल बाद पहली बार सिंधुदुर्ग जिले में एक साल के भीतर सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू करने का मार्ग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वादे के मुताबिक खुल गया। नेशनल मेडिकल काउंसिल ने इसे १७ तारीख को मंजूरी दे दी है और इसी साल १०० एमबीबीएस सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


