Home Crime नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा ५ करोड़ रुपए की चादर

नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा ५ करोड़ रुपए की चादर

58
0

मुंबई, कुरियर के माध्यम से कर्नाटक से मुंबई के रास्ते विदेश भेजी जा रही ५ करोड़ रुपए की एक चादर नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा है। इस चादर में ड्रग्स छिपाकर भेजा जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स ब्यूरो को जानकारी मिली कि एम फेंटा माइन और एफीडिंन की कंसाइनमेंट मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भेजी जानी है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने हर पार्सल पर नजर रखी। ब्यूरो ने एक कार्टून में चेक करवाया तो पता चला कि यह पार्सल कुरियर के माध्यम से आंध्र प्रदेश से मुंबई आया था और मुंबई एयरपोर्ट से उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने की तैयारी थी। जब इस पार्सल को खोला गया तो पता चला कि एक चादर में कंसील बनाकर उसमें ड्रग्स छुपाया गया था। बता दें कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में एम फेंटा माइन और एफीडिंन की काफी डिमांड है। नारकोटिक्स ब्यूरो इस गिरोह की तलाश कर रहा है जिसने ड्रग्स की चादर बनाकर भेजा था।