मुंबई, मुंबई समुद्र के बीच एक क्रूज पर चल रहे रेव पार्टी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इसमें एक बड़े एक्टर के बेटे समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक्टर के बारे में एनसीबी ने अब तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है। एनसीबी ने यह रेड ‘कॉर्डेला द इम्प्रेस’ नाम की शिप पर मारी है। यह कार्रवाई कई घंटे से जारी है।
एनसीबी को सूचना मिली थी कि एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। इसके बाद अधिकारी पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हो गए। शनिवार रात को जैसे ही रेव पार्टी चालू हुई तभी छापा मारी की गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बरामद ड्रग्स एमडी कोक और हशिस है।
जानकारी के मुताबिक जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को लीड किया। वे अपनी टीम के साथ मुंबई में उस शिप पर सवार हो गए थे। शिप बीच समुद्र में पहुंचा तो वहां ड्रग पार्टी शुरू हो गई। पार्टी में लोगों को ड्रग्स लेते देख टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। छापेमारी की कार्रवाई जारी है और पकड़े गए सभी लोगों को रविवार सुबह मुंबई लाया जाएगा।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


