Home Crime डांस क्लास चलाने वाली निकली ठग, मां और बेटी पैसे ठगने के...

डांस क्लास चलाने वाली निकली ठग, मां और बेटी पैसे ठगने के मामले में गिरफ्तार

81
0

मुंबई : उत्तर विभाग सायबर पुलिस ने मां और बेटी को प्रेम के जाल में फंसाकर पैसे ठगने के मामले में गिरफ्तार किया है। पहले महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई इसके बाद एक-एक कर लोगों की मौत और बिमारी का हवाला देते हुए आरोपी महिला ने करोड़ों रुपए ऐंठ लिए। जिसके बाद बेटी ने मां की मौत के नाम पर और भी पैसे ऐंठे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके अकाउंट फ्रिज कर दिए गए हैं। सायबर अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रानी सारंग और उसकी बेटी है। आरोपियों को अकाउंट में हुए ट्रांजिक्शन के आधार पर भिवंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 लाख का सोना जब्त किया है, जबकि 17 लाख रुपए अकाउंट में फ्रिज कर दिया है। आरोपियों को और किन किन लोगों ने साथ दिया है, इसकी जांच की जा रही है।