मुंबई : मुंबई के अपतटीय क्षेत्र से एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार तीन लोगों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने रविवार को चार अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया. इन तीनों को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आर्यन खान और मुनमुन धमेचा और अरबाज़ मर्चेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रिमांड के लिए अतिरिक्त महानगर दंडाधिकारी आरके राजे भोसले की विशेष अवकाश अदालत में पेश किया गया था, जहां से इन तीनों को एक दिन की एनसीबी हिरासत में भेज दिया गया. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के वकील अद्वैत सेठना ने जांच प्रारंभिक अवस्था में होने और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वालों को पकड़ने के लिए और छापेमारी की कार्रवाई का हवाला देते हुए आरोपियों की दो दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया.
आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को क्रूज शिप पर आयोजित कार्यक्रम के आयोजक ने आमंत्रित किया था. उन्होंने कहा, “उनके मुवक्किल (आर्यन) के पास से अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाली कोई सामग्री नहीं मिली है. न तो उन्होंने प्रतिबंधित सामग्री रखी थी न सेवन किया था.” मानेशिंदे ने कहा कि वह सोमवार को आर्यन खान की जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे. उन्होंने कहा, “हालांकि जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है वे सभी जमानती हैं. मैं एक दिन की एनसीबी हिरासत को तैयार हूं ताकि हम नियमित अदालत के समक्ष जमानत की अर्जी दाखिल कर सके.”
आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने के लिए सज़ा), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण, रखना, बेचना या खरीदना) एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ पोत पर छापेमारी के बाद शनिवार को आर्यन और सात अन्य को हिरासत में लिया था. एनसीबी के गिरफ्तारी मेमो के मुताबिक, छापे के बाद 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी एवं 1.33 लाख रुपये जब्त किए हैं. अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया.





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


