मुंबई: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के यात्री मुंबई से अपने घर भी मिनटों में पहुंच जाएंगे. लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो के अलावा उनके पास पॉड टैक्सी और सड़क के ऊपर चलने वाली बिना ड्राइवर की ऑटोमेटेड बस का विकल्प भी मिलेगा. मुंबई का बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब बनेगा. बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के बीच पॉड टैक्सी चलेगी, वहीं बिना ड्राइवर वाली बस की शुरुआत विरार बुलेट ट्रेन स्टेशन से होगी. मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने इसकी महायोजना तैयार की है. मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण कमिश्नर संजय मुखर्जी का कहना है कि कुछ ही मिनटों में मुंबई के किसी भी कोने से पहुंचने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया गया है.
विरार में ऑटोमेटेड एलिवेटेड बस
विरार में बिना ड्राइवर वाली एलिवेटेड बस यात्रा की तैयारी है. वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कारपोरेशन बुलेट ट्रेन स्टेशन से कनेक्टिविटी के लिए ऑटोमेटेड गाइडवे ट्रांजिट सिस्टम की तैयारी कर रहा है. इसका 3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर विरार ईस्ट में बुलेट ट्रेन स्टेशन के पास सहकार नगर से नालासोपारा में मेट्रो स्टेशन तक जाएगी. विरार स्टेशन के करीब 463 हेक्टेयर इलाके के नए ट्रांजिट प्लान में ये शामिल है. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ी जेआईसीए और टीयूएसपीएल भी प्रोजेक्ट से जुड़ी है.
बीकेसी में देश की पहली पॉड टैक्सी सर्विस
मुंबई में बुलेट ट्रेन स्टेशन बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ट्रैफिक समस्या को देखते हुए लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए देश की पहली ड्राइवरलेस यानी बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी चलाई जाएगी. इस 9 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर में 38 स्टेशन होंगे. ये बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों को बीकेसी के कमर्शियल हब से जोड़ेगा. ये एआई से चलने वाली पॉड टैक्सी फुल एसी और बैटरी चालित होगी. हर पॉड यानी केबिन में छह यात्री होंगे और ये 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. यहां ऑन डिमांड 15 से 30 सेकंड में पॉड टैक्सी मिलेगी और बीच में कोई स्टॉपेज नहीं होगा और सीधे मंजिल पर पहुंचाएगी. ठाणे, मीरा भायंदर और नवी मुंबई में भी पॉड टैक्सी नेटवर्क बनेगा. इसका ट्रायल घोडबंदर रोड पर भायंदर पाड़ा मेट्रो स्टेशन से विहंग हिल्स सर्कल के बीच होने वाला है.
Home Maharashtra मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: बांद्रा-कुर्ला से चलेगी देश की पहली पॉड टैक्सी, विरार...





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


