Home Crime २३ के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई

२३ के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई

34
0

मुंबई, ईस्ट रीजन के अंतर्गत परिमंडल ६ की पुलिस ने जनवरी २०२१ से अब तक कुल २३ अपराधियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई कर अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है, जिसके चलते इस परिसर के अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गोवंडी के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर गायके ने बताया कि १६ अक्टूबर को हमारी पुलिस थाने की हद में घटे हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस ने इन आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला तो जानकारी मिली की इन के खिलाफ पहले से ही १३ संगीन मामले दर्ज हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर इन अपराधियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय दराडे व पुलिस उपायुक्त के.के. उपाध्याय के पास भेजा था। उनके इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर उपायुक्त के निर्देश पर मकोका के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि परिमंडल ६ के अधीन जनवरी २०२१ से अब तक कुल २३ अपराधियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।