मुंबई : बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों से अब ऑनलाइन जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके लिए मनपा एक मोबाइल ऐप विकसित कर रहा है। इसके माध्यम से बिना मास्क घूमने वालों से अब ऑनलाइन जुर्माना लिया जाएगा। जुर्माने की औपचारिक रसीद के साथ व्यक्ति को उसके मोबाइल पर बिना मास्क की तस्वीर भेजी जाएगी। मनपा के अनुसार जिस तरह सिग्नल तोड़ने पर जुर्माना भरने का संदेश भेजा जाता है उसी तर्ज पर मनपा ऐप विकसित कर रही है।
गौरतलब हो कि पिछले डेढ़ साल से बिना मास्क घूमने वालों पर नकेल कसने के लिए मनपा ने क्लीनअप मार्शल नियुक्त किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सचेत किया था कि मास्क पहन कर ही कोरोना से बचाव सबसे अच्छा तरीका है। मनपा ने मार्शल को एक निजी ठेकेदार के माध्यम से नियुक्त किया था। 24 वार्डों में 30 से 50 मार्शलों द्वारा 200 रुपए जुर्माना लिया जा रहा है। आधा जुर्माना ठेकेदार को और आधा मनपा को दिया जाता है। क्लीनअप मार्शल के खिलाफ जबरन वसूली की कई शिकायतें आई हैं।
मार्शल के खिलाफ ड्यूटी के दौरान सादे कपड़ों में कार्रवाई करने, बिना पर्ची दिए जुर्माना वसूली करने तथा लोगों को धमकाने की शिकायतों पर मनपा ने कठोर रुख अपनाया है। ड्यूटी पर क्लीनअप मार्शल को वर्दी पहनना अनिवार्य है। वर्दी के दोनों ओर मनपा विभाग, मार्शल, ठेका एजेंसी का नाम और नंबर लिखना अनिवार्य है।
सफाईकर्मी बिना मास्क लगाए नागरिक की फोटो खींचेगा। यह फोटो संबंधित को दिखाकर मोबाइल पर भेज दी जाएगी। जुर्माने की रसीद भी मोबाइल पर भेजी जाएगी। एप को अभी विकसित किया जा रहा है। कितना जुर्माना वसूलना है और जुर्माना नहीं भरने पर कैसे कार्रवाई करनी है, इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इसमें क्लीनअप मार्शल को उनका एरिया तय किया जाएगा। वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध वसूली नहीं कर पाएगा।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


