मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के संबंधित कंपनियों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। खुद अजीत पवार ने इसकी जानकारी दी है कि आजउनसे जुड़े पारिवारिक सदस्यों और संबंधित कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। अजीत पवार ने बताया का कि आईटी विभाग की कार्रवाई से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन रिश्तेदारों की कंपनियों और संस्थानों के खिलाफ इस तरह की दबिश से बुरा लगता है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के आरोप में अजीत पवार और उनके संबंधितों के यहां छापेमार कार्रवाई की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने गुरुवार को कथित कर चोरी के आरोप में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उनकी तीन बहनों से संबंधित परिसरों पर भी छापेमारी की गई है। उनमें से एक कोल्हापुर में रहती हैं और अन्य दो पुणे में। छापेमार कार्रवाई मुंबई, पुणे, सतारा, महाराष्ट्र और गोवा समेत कुछ अन्य शहरों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा कि कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सच है कि आयकर विभाग ने मुझसे संबंधित कुछ फर्मों पर छापा मारा है। यह उनका अधिकार है, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या ये छापे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किए गए थे या फिर वे अधिक जानकारी चाहते हैं, क्योंकि हम समय पर टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।





Users Today : 1
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 348
Users This Year : 9298
Total Users : 70505
Views Today : 1
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1126
Views This Month : 485
Views This Year : 10522
Total views : 106545
Who's Online : 0


