मुंबई, क्रूज में बड़े-बड़े घर के युवा पीढ़ी द्वारा ड्रग्स का सेवन करनेवालों का मामला एनसीबी और अदालत के बीच विचाराधीन है। मामला अभी गरम है इसी बीच राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारकर १२५ करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में एक ६२ वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कंटेनर से २५ किलो हेरोइन बरामद हुई है।
डीआरआई की मुंबई यूनिट ने पोर्ट पर छापेमारी के बाद नई मुंबई के ६२ साल के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर आरोप है कि वे ईरान से मूंगफली के तेल की एक खेप में हेरोइन छिपाकर मुंबई लाए थे। डीआरआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नई मुंबई के न्हावा शेवा में ईरान से आए एक कंटेनर को पकड़ा गया और इसकी तलाशी में हेरोइन बरामद हुई।
अधिकारी ने बताया कि यह कंटेनर एक कंपनी ने इंपोर्ट किया था, जिसका मस्जिद बंदर में ऑफिस है। डीआरआई की टीम ने उनसे भी पूछताछ की है। मस्जिद बंदर के कारोबारी ने डीआरआई को बताया कि नई मुंबई के व्यापारी ने उन्हें अपनी फर्म के आईईसी पर ईरान से सामान इंपोर्ट करने के लिए १०,००० रुपए प्रति खेप का ऑफर दिया था। वे १५ साल से उसके साथ कारोबार कर रहे थे इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया।
डीआरआई ने नई मुंबई के व्यापारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उसे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे ११ अक्टूबर तक डीआरआई हिरासत में भेज दिया है।
डीआरआई ने कोर्ट में दावा किया है कि व्यापारी एक सिंडिकेट का हिस्सा है और इसमें शामिल सभी लोगों की डिटेल जानने के लिए उससे पूछताछ करने की जरूरत है। डीआरआई को शक है कि पहले भी इस तरह से तस्करी की गई होगी। इससे पहले जुलाई में डीआरआई ने मुंबई बंदरगाह से २९३ किलो हेरोइन जब्त की थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया था।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


