Home Country सावरकर और महात्मा गांधी को भाजपा समझ नहीं सकी, राजनाथ सिंह के...

सावरकर और महात्मा गांधी को भाजपा समझ नहीं सकी, राजनाथ सिंह के बयान पर बोले उद्धव ठाकरे

114
0

मुंबई, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बयान पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा है। सीएम उद्धव ठाकरने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वीर सावरकर को समझ सकी और ना हीं महात्मा गांधी को। शिवसेना के वार्षिक दहशरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने यह बात कही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में दावा किया था कि जब सावरकर अंडमान की जिल में थें तब महात्मा गांधी ने उन्हें सलाह दी थी कि ब्रिटेन को एक दया याचिका लिखें। राजनाथ सिंह ने कहा था कि सावरकर के खिलाफ झूठ फैलाया गया। बार-बार यह बात कही गई कि उन्होंने अंग्रेजी सरकार के सामने अनेकों मर्सी पिटिशन फाइल की।
मगर सच्चाई है कि मर्सी पिटिशन उन्होंने अपने को रिहा किए जाने को लेकर नहीं फाइल की थी। सामान्यता एक कैदी को पूरा अधिकार होता है कि अगर वह मर्सी पिटिशन फाइल करना चाहे तो वह कर सकता है। महात्मा गांधी ने उन्हें कहा था कि आप मर्सी पिटिशन फाइल कीजिए। महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने मर्सी पिटिशन फाइल की थी
केंद्रीय मंत्री के इसी बयान पर महाराष्ट्र के सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी कि आलोचना करते हुए कहा कि साल 2019 में जब भाजपा से गठबंधन टूट गया तब अब भाजपा, शिवेसना को भ्रष्टाचारी बताने में लगी है। सीएम ने भाजपा को राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने की चुनौती देते हुए कहा कि यह सरकार अपना कार्यकाल आराम से पूरा करेगी। देगलूर उपचुनाव में भाजपा द्वारा शिवसेना के पूर्व नेता को मैदान में उतारने को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल को विधानसभा उपचुनाव तक के लिए उम्मीदवार का आयात करना पड़ा।’