भायंदर, मीरा-भायंदर शहर की सड़कों पर भारी संख्या में अवैध वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होता है। इस समस्या से बचने के लिए मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने निजी खुली जमीन पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति देने का निर्णय किया है। परिवहन विभाग को गैरेज के सामने और सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
पिछले कुछ वर्षों में मनपा क्षेत्र की सड़कों का विस्तारीकरण किया गया है, जबकि भायंदर-पश्चिम के ६० फीट रोड, नवघर रोड, बीपी रोड, सृष्टि, रामदेव पार्क, मीरारोड स्टेशन और मीरा-भायंदर मुख्य रोड पर बड़ी संख्या में वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। इससे अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि इन वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद इन अवैध पार्किंग पर अंकुश नही लग पा रही है। शहर के पुरानी इमारतों में पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को सुलझाने के लिए सोमवार को मनपा आयुक्त दिलीप ढोले की अध्यक्षता में मनपा प्रशासन और यातायात पुलिस की बैठक हुई।
इस दौरान आयुक्त ने शहर में गैरेज के बाहर खड़े वाहनों के साथ ही सड़क के समीप यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी खाली जमीन वाले क्षेत्रों में जहां पार्किंग के लिए जगह नहीं है, वहां वाहनों की पार्किंग की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वाहन मालिक को संबंधित जमीन मालिक को भुगतान करना होगा। साथ ही शहर में गैर-यातायात सड़कों की मनपा द्वारा जांच की जाएगी और वहां पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 347
Users Last 30 days : 836
Users This Month : 294
Users This Year : 9244
Total Users : 70451
Views Today : 5
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 481
Views Last 30 days : 1085
Views This Month : 408
Views This Year : 10445
Total views : 106468
Who's Online : 0


