Home Crime घर में लटकी हुई मिली महिला, बेटे से हो रही पूछताछ

घर में लटकी हुई मिली महिला, बेटे से हो रही पूछताछ

28
0

मुंबई : मुंबई के वकोला इलाके में 45 वर्षीय एक महिला अपने घर में लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का बेटा कथित तौर पर नशे का आदी है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम को खैरुन्निसा शब्बीर शेख नामक महिला का अपने बेटे के साथ, नशे की आदत और बेरोजगारी को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों को पता चला कि महिला की मौत हो गई है। वकोला पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।