मुंबई, देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा में एक घरेलू नौकर को मुंबई में फ्लैट खरीदने के सपने ने किडनैपर बना दिया. वह जिस घर में काम करता था, वहीं के एक 7 साल के बच्चे को अगवा कर फिरौती के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम की मांग की. दिल्ली पुलिस को कॉल मिलते ही गांधी नगर और गीता कॉलोनी थाना से लेकर शाहदरा को अलर्ट पर रखकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. दिल्ली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 3 घंटे में अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.
7 साल के इस मासूम बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं, बल्कि घर के उस नौकर ने की थी, जिस पर बच्चे और उसके परिजन आंख बंद करके विश्वास करते थे. बच्चे को छोड़ने की एवज में आरोपी ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये की डिमांड कर दी. आरोपी मोनू ने इतनी बड़ी रकम इसी लिये मांगी थी, जिससे वो मुंबई में फ्लैट खरीद सके. मुंबई का रहने वाला मोनू एक महिला की मदद से गांधीनगर में रहने वाले एक व्यापारी के यहां करीब एक महीने पहले घरेलू नौकर के रूप में काम करने आया था.
एक महीने काम के दौरान बच्चे से बड़ी अच्छी दोस्ती कर ली और जब बच्चा उससे पूरी तरह घुलमिल गया तो कुछ दिन बाद मोनू वहां से काम छोड़कर चला गया. मोनू की गैरमौजूदगी में बच्चा उदास हो गया और मोनू को वापस बुलाने की जिद करने लगा. जिसके बाद परिवार ने मोनू को ज्यादा पैसों में एक हफ्ते पहले ही दोबारा काम पर रखा लिया. इसका फायदा उठाया नौकर मोनू कल शाम को बच्चे को पार्क में खिलाने ले गया. फिर एक घंटे बाद परिवार को कॉल करके 1 करोड़ 10 लाख की फिरौती मांग ली. घबराये परिजनों ने एक पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पूरे जिले को अलर्ट कर दिया और मोनू की तलाश में टीम बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन में के आसपास ढूंढने लगी.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


