Home Crime हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

88
0

ठाणे : भिवंडी शहर में 32 वर्षीय शख्स की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शफीक महबूब शेख के रूप में की गयी है और उस पर सोमवार रात को उस समय हमला किया गया है। जब वह मुख्य आरोपी के चाइनीज खाने के ठेले से कथित तौर पर नकदी चुरा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक व्यक्ति और उसके दो बेटे शामिल हैं। हत्या का मामला दर्ज किया गया है।