ठाणे, अंडरवर्ल्ड और एनकाउंटर पर बनी अनेक फिल्मों में गुनहगारों को हीरो की तरह पेश किया जाता है। इन फिल्मों का बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। बच्चे फिल्मों में दिखाए गए गुनहगारों के रहन-सहन का स्टाइल अपना रहे हैं और उन पर ‘भाईगिरी’ का स्वैग हावी हो रहा है। यही बच्चे कभी-कभी बड़ी वारदातों को अंजाम भी दे देते हैं। ठाणे में इसी प्रकार की घटना में ४ छात्रों ने अपने ही कक्षा के एक विद्यार्थी को चाकू से घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। ठाणे पुलिस ने परिजनों को सावधान करते हुए अपने बच्चों पर निगरानी रखने की हिदायत दी है।
बता दें कि ठाणे शहर के वागले इस्टेट परिसर में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने में आई है। घटना में एक विद्यालय के गेट पर ४ छात्रों ने मिलकर अपने ही कक्षा में पढ़नेवाले एक १५ वर्षीय छात्र तुषार साबले की निर्मम हत्या कर दी। वागले पुलिस ने चारों नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से ठाणे शहर में भय व्याप्त हो गया है। ठाणे पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटील ने बताया कि आजकल के बच्चे फिल्मों में दिखाए किरदारों को स्टाइल समझकर अपना रहे हैं क्योंकि वे इस छोटी उम्र में सही और गलत का फर्क नहीं समझ पाते हैं। परिजनों को अब अपने बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखने की आवश्यकता है। बच्चों पर यदि परिजन ठीक नजर रखते हैं तो उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सकता है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


