मुंबई, शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार करनेवाले जिस आरोपी की मुंबई पुलिस को तलाश है वह आजमगढ़ में अन्य युवती के साथ सात फेरे लेने की तैयारी में है। मामला मुंबई के दादर पुलिस से जुड़ा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेप की एफआईआर दर्ज करवानेवाली युवती ने आरोप लगाया है कि वह और फरार युवक दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। वहां उक्त व्यक्ति ने उसे पहले शादी का झांसा देकर कई महीने तक बलात्कार करता रहा। मुंबई की दादर पुलिस में दर्ज इस मामले में पीड़िता ने यह लिखवाया है कि उसने हमें शादी का वादा किया था और उसके बाद हमारे गहने बिकवाकर हमसे ९ लाख ९५ हजार रुपए भी ले लिए। वहीं अब ये पता चला है कि उक्त फरार आरोपी २१ नवंबर को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर कसबे में अन्य युवती के साथ सात फेरे लेगा। आजमगढ़ के बस अड्डे के बगल एक चर्चित होटल में बलात्कार का यह फरार आरोपी आज सात फेरे लेगा। पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त से मिलकर भी अपना दुखड़ा सुनाया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 1


